फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राजकीय महाविद्यालय का आंगन धंसा, दहशत में विद्यार्थी और प्राध्यापक

Sat, 27 Jun 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय का आंगन क्षतिग्रस्त होने से भवन पर खतरा मंडरा रहा है। लगातार धंसाव के कारण विद्यार्थी और प्राध्यापक दहशत में हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश के बाद आंगन में दरारें चौड़ी हो गई हैं। सुधारीकरण न होने से धंसाव लगातार जारी है। इससे महाविद्यालय का रास्ता भी खराब हो गया है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
प्राचार्य सिद्धेश्वर सिंह ने विभागीय उच्चाधिकारियों और तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी है। ग्राम प्रधान कमल उपाध्याय ने जल्द सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मानसूनकाल में यह समस्या गंभीर हो सकती है। मानसून नजदीक आने से सभी की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें