फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मेडिकल कॉलेज में निर्माण सामग्री की प्रयोगशाला में होगी जांच

Sun, 26 Oct 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को परखते डीएम आशीष भटगांई और अन्य। स्र
विज्ञापन
पिथौरागढ़। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। यह सवाल किसी और ने नहीं बल्कि जिलाधिकारी ने उठाए हैं। डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के आदेश जारी किए हैं। यदि जांच में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम आशीष भटगांई रविवार को अचानक चंडाक के मोस्टमानू में बन रहे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने यहां निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए निर्माण सामग्री को भी परखा। डीएम को निर्माण सामग्री पर संदेह हुआ जिस पर उन्होंने उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की प्रयोगशाला में जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सामग्री का उच्च गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही इसे उपयोग में लाया जाएगा।
इस दौरान डीएम ने चंडाक-मोस्टमानू सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए लोनिवि के अधिकारियों को इसके सुधारीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के प्रमुख अभियंता से फोन पर वार्ता कर जिले के अधिकारियों की लापरवाही बताई। डीएम ने कहा कि जिले के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं जो जनता के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें