फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्वास्थ्य परीक्षण में फिट धावक ही ले सकेंगे अल्ट्रा मैराथन में भाग

Sun, 26 Oct 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश में दो नवंबर को आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। गहन स्वास्थ्य परीक्षण में फिट धावक ही मैराथन में भाग ले सकेंगे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी सहित अन्य विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

डीएम आशीष भटगांई ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में अल्ट्रा मैराथन की तैयारियों के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इसकी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ डॉ. दीपक सैनी को मुख्य नोडल नामित किया। डीएम ने कहा कि अब तक 20 राज्यों के धावकों ने पंजीकरण कराया है। दौड़ से पूर्व सभी धावकों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इसमें फिट धावक ही मैराथन में शामिल हो सकेंगे। इनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। ऐसे में धावकों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

छियालेख में बनेगी हेल्प डेस्क
डीएम ने बताया कि छियालेख में हेल्प डेस्क बनेगी। इसके जरिए प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, आवास सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी आसानी से मिलेगी।
मैराथन की श्रेणी और प्रतिभागियों की संख्या
श्रेणी किलोमीटर प्रतिभागी कहां से कहां तक
अल्ट्रा मैराथन 60 163 ज्योलिंगकांग से कालापानी, गुंजी तक
फुल मैराथन 42 85 गुंजी-कुटी मार्ग
हॉफ मैराथन 21 190 गुंजी-कुटी मार्ग
रेस 10 207 गुंजी-कुटी मार्ग
फन रन 05 118 गुंजी-नाबी मार्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें