फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 15 लाख से सुधरेगी सीएचसी को जोड़ने वाली सड़क की हालत

Tue, 22 Apr 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जल्द ही विकासखंड के लोगों को सीएचसी को जोड़ने वाली बदहाल सड़क से मुक्ति मिलेगी। 15 लाख की लागत से इस सड़क का सुधारीकरण होगा। पालिका ने इसके लिए आगणन तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

विकासखंड मुख्यालय में सीएचसी को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। 150 मीटर सड़क पर बने 70 से अधिक गड्ढे स्थानीय लोगों के साथ ही मरीजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से खतरा और भी बढ़ जाता है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग सड़क सुधारीकरण की मांग कर रहे थे। अब नगर पालिका ने सड़क के सुधारीकरण की पहल शुरू की है। पालिका ने सड़क सुधारीकरण के लिए 15 लाख का आगणन तैयार कर लिया गया है इसे स्वीकृति के लिए शासन में भेजने की तैयारी की जा रही है। शासन से स्वीकृति मिलते ही सड़क का सुधारीकरण शुरू हो जाएगा। बता दें कि सड़क की बदहाली के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग कई बार पालिका को पत्र लिख चुका है।
कोट
सड़क सुधारीकरण के लिए अवस्थापना विकास निधि के तहत 15 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया है, इसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही सड़क सुधारीकरण का काम शुरू होगा। - मीनाक्षी बरदोला, ईओ, नगर पालिका, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें