डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में अब व्यापारी और ग्राहक प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर सकेंगे। पालिका सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाएगी। ईओ सूरज प्रकाश ने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापा मारा जाएगा। यदि कोई ग्राहक भी प्लास्टिक का उपयोग करते मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि प्लास्टिक का उपयोग करने पर पांच सौ से 10 हजार रुपये का चालान किया जाएगा। प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए पालिका कर्मी रोजाना मुनादी कर रहे हैं। संवाद