नाचनी-तेजम सड़क पर हॉटमिक्स का कार्य करती मशीन। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी से तेजम तक बदहाल हुई सात किमी सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। पांच किमी सड़क पर डामर का कार्य पूरा हो गया है।
अमर उजाला ने सड़क पर उखड़े डामर और बने गड्ढों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेने के बाद लोक निर्माण विभाग ने डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि के अवर अभियंता कृष्ण सिंह पिपलिया ने बताया कि नाचनी से ककड़सिंह बैंड तक आठ किमी सड़क है।
वर्तमान में एक करोड़ छह लाख रुपये की लागत से हरड़िया से तेजम की सीमा तक पांच किमी सड़क पर हाॅटमिक्स हो गया है। बताया कि शेष दो किमी पर पिथौरागढ़- मुवानी, थल-नाचनी सड़क पर होने वाले डामरीकरण के साथ किया जाएगा। सड़क पर हॉटमिक्स होने से वाहन चालकों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि अब उनके साथ ही यात्रियों के लिए भी सफर सुविधाजनक होगा। संवाद