फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के अजय ने जीती प्रतियोगिता

Sat, 19 Mar 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य की पहली अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का पहला इनाम देश के खाते में आया है। हिमाचल के अजय कुमार प्रतियोगिता को जीतने में कामयाब रहे। दूसरे स्थान पर फ्रांस के यान मार्टेल और तीसरे स्थान पर पड़ोसी देश नेपाल के कृष्णा बदसोनवर रहे। विजेता को 2 लाख, उप विजेता को 1.25 लाख, तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 75000 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी 60 प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का समापन करते हुए जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा कि इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर पिथौरागढ़ ने विश्व पर्यटन मानचित्र में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, केएमवीएन, उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन, पिथौरागढ़ होटल एसोसिएशन और जनता को बधाई दी। अति विशिष्ट अतिथि पांच बार के एवरेस्ट विजेता विश्वविख्यात पर्वतारोही लवराज सिंह धर्मशक्तू ने कहा कि वर्ष में कम से कम दो बार पिथौरागढ़ में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्लेशियरों का पिघलना गंभीर चिंता का विषय है।

इसे बचाने के प्रयास करने होंगे। केेएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। समापन पर पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा, सीडीओ विनोद गोस्वामी, एडीएम मोहम्मद नासिर हुसैन, केएमवीएन महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव नकुल, उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह, सदस्य राकेश देवलाल, एसडीएम अनुराग आर्या आदि थे। संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें