फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी वालों ने खुद सुधारी पेयजल लाइन

Sun, 04 Feb 2018 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में पानी की लाइन को ठीक करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टी स्टेट कॉलोनी की क्षतिग्रस्त लाइनों के मामले में जल संस्थान की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बार-बार फरियाद के बाद भी विभाग ने लाइनें दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई। आखिरकार थक-हारकर प्रभावितों ने खुद के खर्च और श्रमदान से लाइनों को ठीक कराया।

विज्ञापन


टी स्टेट कॉलोनी के 54 परिवारों की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थी। प्रभावित लोग जल संस्थान में फरियाद लगाते हुए थक गए, लेकिन कोई भी काम करने के लिए टस से मस नहीं हुआ। जल संस्थान मरम्मत के लिए संसाधन न होने, बजट न होने का हवाला देकर टहलाता रहा। विभाग के हाथ खड़े करने के बाद प्रभावितों ने मिल-जुलकर साढ़े 17 हजार की रकम एकत्र की। इसके बाद श्रमदान से क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का काम शुरू हुआ।

इस काम में जल संस्थान ने महज दो पाइप देकर अपने दायित्व की इतिश्री कर ली। श्रमदान में दीप पंत, लछम भंडारी, ललित शाह, हुकुम बोरा, हयात रावत, धरम रावत आदि शामिल थे। इस संबंध में जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला का कहना है कि दो दिन पहले ही चार्ज लिया है। प्रकरण की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें