फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंकों के कर्मी हड़ताल पर, लटके रहे ताले

Fri, 25 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते सहकारी बैंक कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की सभी शाखाओं में शुक्रवार को पूर्ण हड़ताल रही। सहकारी बैंक के कर्मचारी रिजर्व बैंक के उस आदेश से नाराज हैं, जिसमें बैंक को पुराने नोट जमा करने से रोक लगाया गया था। कहा गया कि सहकारी बैंक सहकारिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की मदद को हमेशा आगे रहते हैं, यदि रिजर्व बैंक का यही रवैया रहा तो सहकारी बैंकों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। बैंककर्मियों ने प्रदर्शन भी किया। सहकारी बैंक इंप्लाइज यूनियन के संरक्षक जीवन पंत ने कहा कि यह लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


बेड़ीनाग में भी सहकारी बैंक कर्मियों ने रिजर्व बैंक के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोआपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री ललित मोहन टम्टा ने कहा रिजर्व बैंक के सहकारी बैंकों में 500 और 1000 के नोट जमा नहीं करने के आदेश के बाद से सहकारी बैंकों की साख पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह बिष्ट, भगवान सिंह, कविता बाफिला, कृपाल सिंह, दीपक जोशी आदि कई कर्मचारी शामिल हुए। मुनस्यारी में भी सहकारी बैंकों की हड़ताल से कामकाज पूरी तरह ठप रहा। दूरदराज गांवों से बैंक में आए लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें