फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएम बनबसा में कल करेंगे झंडा पार्क, शहीद स्मारक का उद्घाटन

Sun, 30 Aug 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा /चंपावत। बनबसा में भारत-नेपाल सीमा स्थित नवनिर्मित झंडा पार्क और शहीद स्मारक का एक सितंबर को उद्घाटन होगा। उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
विज्ञापन


गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि नवनिर्मित झंडा पार्क और शहीद स्मारक का एक सितंबर को दोपहर दो बजे सीएम विधिवत उद्घाटन करेंगे। यहां सीएम क्षेत्र की वीर नारियों को सम्मानित भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय सेना के अवकाश प्राप्त नेपाली पूर्व सैनिक भी मौजूद होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

..............
सीएम युवाओं से करेंगे संवाद
सीएम पुष्कर सिंह धामी 31 अगस्त को बनबसा में युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि सीएम सुबह 2:05 बजे कार से निजी आवास नगला तराई, खटीमा से सुमंगलम होटल बनबसा पहुंचेंगे। 2:30 से 3:30 में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 3:30 बजे से चार बजे तक प्रबुद्धजनों से भेंट वार्ता करेंगे। 4:05 बजे कार से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें