फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धरतेरस पर नहीं गूंजी बर्तनों की खनक, दिवाली पर भी 66 गांवों में छाई रहेगी वीरानी

Sat, 07 Nov 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आज दीपों का उत्सव दिवाली पर्व मनाया जाएगा। दिवाली पर रोजगार सहित अन्य कारणों से अपना घर-शहर छोड़ने के लिए मजबूर हुए प्रवासी वापस लौटे हैं। गांवों में विकास, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य, परिवहन सुविधा उपलब्ध कराकर पलायन रोकने और रिवर्स पलायन के हर मंच पर दावे भी हो रहे हैं। इसके बावजूद सीमांत जिले में 66 गांव ऐसे हैं जहां के घरों में न तो धनतेरस पर बर्तनों की खनक हुई और ना ही दिवाली पर ये रोशन होंगे। इस दिवाली भी इन गांवों में लोगों की चहलकमी नहीं होगी और ये वीरान और जर्जर घर अपनों को खोजते हुए सिस्टम से सवाल पूछते रह जाएंगे कि क्या हम भी फिर से कभी आबाद हो सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने, गांवों तक सड़क और विकास पहुंचाने के साथ ही इनके आसपास शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर यहां से ग्रामीणों का पलायन रोकने के दावे हो रहे हैं। ये दावे धरातल पर हकीकत में नहीं बदल पा रहे हैं। सीमांत जिले में जनशून्य हुए 66 गांव इसका प्रमाण हैं। पिछले दो दशकों में इन गांवों के सभी ग्रामीण पलायन कर चुके हैं जो अब लौटकर गांव भी नहीं आते हैं। नतीजतन इन गांवों के सभी घर वीरान और खंडहर हो चुके हैं तो कभी उपजाऊ खेत पूरी तरह बंजर हैं। अब इन गांवों में शेष हैं तो सिर्फ घरों के अवशेष। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दुश्वारियों से जूझ रहे ग्रामीणों ने पलायन करना ही बेहतर समझा था।
वहीं सिस्टम ने भी इन गांवों को जनशून्य और गैर आबाद गांव घोषित कर अपनी जिम्मेदारी निभा दी। आज दिवाली पर्व मनाया जाएगा इसके लिए नगर से लेकर कस्बों तक घर रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन हैं। दिवाली पर ये घर दीये की जगमग रोशनी से रोशन होंगे लेकिन जनशून्य गांवों के वीरान और खंडहर घरों के पास अपनों के साथ ही सिस्टम को कोसने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
विज्ञापन


सड़क पहुंची लेकिन हो गई देर
पिथौरागढ़। जिले के आठों विकासखंडों में पहले से लेकर अब तक पलायन जारी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोनाकाल में करीब 40 हजार प्रवासी घर लौटे तो हालात ठीक होते ही 60 हजार से अधिक लोगों को रोजगार सहित अन्य कारणों से फिर से पलायन करना पड़ा। जनशून्य गांवों से पलायन का मुख्य कारण सड़क का न होना था। बमुश्किल कई गांवों तक सड़क तो पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


जिले में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 66 गांव गैर आबाद घोषित किए गए हैं। समय-समय पर सर्वे के आधार पर ही ये आंकड़े संकलित होते हैं। -निरंजन प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें