फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिटी स्पोर्टिंग की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Fri, 10 Jul 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित इंट्रा स्टेडियम सीनियर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का शानदार आगाज हो गया है। प्रतियोगिता के इस रोमांचक उद्घाटन मुकाबले में सिटी स्पोर्टिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंट्रा स्टेडियम सीनियर फुटबाल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला टनकपुर रेंजर्स और सिटी स्पोर्टिंग की टीमों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हॉकी कोच प्रकाश सिंह, बास्केटबाल कोच सुभाष पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया।
सिटी स्पोर्टिंग ने पहले हाफ से ही आक्रामक खेल दिखाया। अमन अली ने पहला गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में टनकपुर रेंजर्स ने शुरुआती मिनट में गोल करने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सिटी स्पोर्टिंग के अमन अली ने मैच खत्म होने से 10 मिनट पहले दूसरा गोल दाग टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

टनकपुर रेंजर्स गोल के लिए संघर्ष करती नजर आई। मैच के निर्णायक फुटबाल कोच गौरव खोलिया रहे। लाइनमैन की भूमिका श्रेयस गिरी, रकीब ने निभाई। कोच गौरव ने बताया कि प्रतियोगिता में चार टीमें शामिल हैं। इस दौरान बॉक्सिंग कोच सूरज पांडेय, वालीबाल कोच आशा पांडेय, क्रिकेट कोच मनोज टकवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें