चंपावत। आदर्श रामलीला कमेटी सैर्न्दक, सिप्टी में आयोजित रामलीला के द्वितीय दिवस पर सखियों के प्रसंगों का आकर्षक मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सखियों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
कलाकारों ने सखियों की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। मंचन के दौरान कई बार पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ग्रामीणों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बच्चों और युवाओं की सहभागिता से आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। यहां प्रधान सिप्टी जानकी भट्ट, प्रधान कोयाटी पनीराम, अध्यक्ष श्याम सिंह, हीरा सिंह, जगत सिंह, मदन सिंह, रमेश सिंह आदि थे।