फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नाचनी-बांसबगड़ सड़क बदहाल, कैसे करें सफर

Tue, 06 Jan 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। बांसबगड इंटर कालेज में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगा।। लोगों ने सड़क, पेयजल संबंधी 53 शिकायतें दर्ज कराईं। लोगों ने अधिकारियों से सवाल पूछा कि नाचनी-बांसबगड बदहाल सड़क पर हम कैसे सफर करें। उन्होंने शीघ्र सड़क के सुधारीकरण की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने कहा कि बांसबगड सड़क पर आठ माह से सुधारीकरण कार्य चल रहा है। 10 किमी सड़क सफर करने योग्य नहीं है। धूल का गुबार उठने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। एसडीएम आशीष जोशी ने निर्माण ब्रिडकुल को कार्य में तेजी लाने के साथ ही हर दिन पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए। वहीं लोगों ने बांसबगड़-गूटी-धामीगांव सड़क में काटी गई भूमि का मुआवजा न देने पर आक्रोश जताया। वहीं राया, बजेता, डूंगरी, धामीगांव, कोटा, दाखिम और पोर्थी के ग्रामीणों ने पेयजल की दिक्कत का मामला रखा। कहा कि वे लंबे समय से पेयजल समस्या का सामना कर रहे हैं। एक साल बाद भी इस समस्या का समाधान करने के लिए बन रही बजेता लिफ्ट योजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में ब्लाॅक प्रमुख डॉ.कविता महर, प्रभारी खंड विकास अधिकारी दीपक भट्ट, तहसीलदार आशीष रौतेला, प्रधान जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें