पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में 2.16 करोड़ रुपये की लागत से 13 डेस्टीनेशन का कार्य पूरा हो गया है। चंडाक से मड़धुरा तक डेढ़ किमी का ट्रैक रूट तैयार हो गया है। इससे पर्यटकों को चंडाक के साथ ही सोरघाटी की खूबसूरती निहारने का मौका मिलेगा। साथ ही जिला मुख्यालय में एक नया पर्यटक स्थल भी विकसित हो गया है।
13 डेस्टीनेशन के तहत चंडाक को चयनित किया गया है। इसके तहत दो गजीबो (व्यू प्वाइंट), चार रेन शेल्टर, एक कियॉस्क, योग सेंटर, कैफे आदि का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब पर्यटक चंडाक से चंडिका मंदिर तक ट्रैकिंग पर जा सकते हैं।
स्थानीय लोग भी इस ट्रैक को खूब पसंद कर रहे हैं जो व्यू प्वाइंट बनाया गया है उस स्थल से नैनीसैनी एयरपोर्ट से लेकर पूरी सोरघाटी नजर आती है। आरडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता नीरज ओली ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा हो गया है।