फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 कुमाऊं रेजिमेंट की बैंड टुकड़ी ने मनमोहक धुनों से बांधा समा

विज्ञापन
बैंड टुकड़ी ने बेड़ू पाको सहित कई धुनो की प्रस्तुति दी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सैन्य स्टेशन में 16 कुमाऊं मैनईटर्स ने सेना दिवस के आगमन पर भव्य मिलिट्री बैंड की प्रस्तुति दी। बैंड टुकड़ी ने मनमोहक धुनों से समा बांध दिया। सरताज भारत की धुन पर पूरा मिलिट्री स्टेशन गौरवान्वित हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को पिथौरागढ़ के महाराज के पार्क (वार मेमोरियल) में आयोजित कार्यक्रम में बैंड टुकड़ी की ओर से प्रस्तुत छाना बिलोरी, बेड़ू पाको, हंड्रेड पाइपर्स और इंडिया गेट आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान 16 कुमाऊं के कमान अधिकारी कर्नल विक्रम सदहोत्रा और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सेना के गौरव, इतिहास और महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना शौर्य और पराक्रम में हमेशा आगे रही है। यह सेना के साथ हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। लोगों ने बैंड धुन की प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर सेना के कई अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें