फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुमाऊंनी गीतों पर खूब थिरके दर्शक

Mon, 23 Nov 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर के जीआईसी मैदान में आयोजित महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों के साथ ही झोड़ा-चांचरी का गायन कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। वहीं खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

महोत्सव की शाम कुमाऊंनी लोकगायिका खुशी जोशी के नाम रही। उन्होंने तूं रूंछी मैया ऊंचा पहाड़ों में कुमाऊंनी भजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। उन्होंने यह भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके वेदी का पापा गीत पर दर्शक जमकर थिरके।
इसके बाद राकेश पनेरू और नीरज जोशी ने अपने गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए दर्शकों की वाहवाही लूटी। देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा इनका आनंद लेने के लिए दर्शकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें