फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रात भर खाई में पड़ा रहा डिग्री कॉलेज का अनुसेवक

Mon, 18 Aug 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नारायण नगर महाविद्यालय में तैनात अनुसेवक डीडीहाट नगर क्षेत्र के विवेकानंद तिराहे में खाई में गिर गया। वह पूरी रात खाई में पड़ा रहा। दूसरे दिन एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि अनुसेवक तहसील वार्ड निवासी मनोज रावत (42) बीते रविवार की देर शाम विवेकानंद तिराहे के पास खाई में गिर गया। उसके साथ कोई नहीं था इसलिए घटना के बारे में किसी को पता नहीं चल सका। जब पूरी रात वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई तो वह सड़क से नीचे उतरता दिखा।
संबंधित जगह से भली भांति परिचित स्थानीय महिला कमला पंचपाल के साथ एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया तो अनुसेवक खाई में गिरा मिला। उसे गंभीर चोटें आई थीं। युवक का रेस्क्यू कर सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें