फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिक्षकों की हड़ताल ने बच्चों का सोमवार बना दिया रविवार

Mon, 18 Aug 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जीआईसी सिंगाली में चॉक डाउन हड़ताल में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाएं। स्रोत : संघ
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज राजकीय शिक्षक संघ (राशिसं) से जुड़े जिले भर के 1455 शिक्षकों ने सोमवार से चॉकडाउन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे जिले के स्कूलों में पढ़ाई पटरी से उतर गई है। हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के 8000 से अधिक विद्यार्थियों का कोई वादन नहीं हुआ। उनका सोमवार का दिन भी रविवार की तरह बीता। शिक्षकों ने मांगें पूरी होने तक शिक्षण कार्य नहीं करने का एलान किया है।
विज्ञापन


कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, बिण और मूनाकोट ब्लॉक के 128 इंटर कॉलेज और 87 हाईस्कूलों में तैनात अध्यापक अपने-अपने स्कूलों में तो पहुंचे लेकिन उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया नहीं। ऐसे में उन्हें बिना पढ़े घर लौटना पड़ा।
शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश के अधिकतर इंटर कॉलेज और हाईस्कूल प्रधानाचार्य विहीन हैं। शिक्षकों के लिए पदोन्नति के रास्ते बंद हैं। कई शिक्षक बगैर पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो गए हैं और अधिकतर बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो जाएंगे। इसी तरह स्थानांतरण न होने से बहुत से शिक्षक दुर्गम में फंसे हैं। उनके सुगम विद्यालयों में तैनाती के रास्ते सरकार ने बंद कर दिए हैं। अध्यापकों ने कहा कि सरकार पदोन्नति और तबादला प्रक्रिया शुरू कराने में गंभीरता नहीं दिखा रही है।इसी वजह से उन्हें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी है।
विज्ञापन


चॉकडाउन हड़ताल में राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह रावल, जिला मंत्री देवेश अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी, भूपेंद्र सिंह भंडारी, जीवन चंद्र जोशी, प्रीति वर्मा, रितेश तिवारी, धीरज मेहता, अशोक सिंह सहित कई शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें