वात्सल्यम विद्यास्थली स्कूल में वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक का मंचन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी के कमांडेंट मानवेंद्र सिंह नेगी और विशिष्ट अतिथि इंजीनियर पीतांबर भट्ट थे। प्रधानाचार्या विनीता भट्ट ने विद्यालय की आख्या सामने रखते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी पुरजोर दिया जाता है। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया और जनार्दन उप्रेती ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्रबंधक विप्लव भट्ट ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम को अधिक सौंदर्य बनाने के लिए बेलाल म्यूजिकल ग्रुप, वाइस ऑफ कुमाऊं कैलाश कुमार, वी वाइरस एकेडमी और रन डांस ग्रुप का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र जोशी, रचना शर्मा, हेम पंत, मनोज जोशी, ललित पंत, नवीन कोठारी समेत स्टाफ और अभिभावक मौजूद थे।