फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन नष्ट की खाद्य विभाग ने फिर नष्ट की दो क्विंटल सामग्री

Fri, 06 Nov 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी दुकानों की चेकिंग का अभियान जारी रखा। आज टीम ने बासी मावा, मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक्स, अचार, सॉस, नमकीन को नष्ट किया। इनकी मात्रा दो क्विंटल के करीब है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. आरएस कठायत ने बताया कि कई दुकानों में ओवरडेट सामग्री मिली। व्यापारी दिवाली की आड़ में यह सामग्री ग्राहकों को खपाने की फिराक में थे। उन्होंने मांस और मछली की दुकानों का भी निरीक्षण किया। दूषित और बासी मांस को नष्ट किया गया। आज भी डा. कठायत के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापे मारे गए। उन्होंने खुले में मांस और मछली बेचने वालों को सख्त हिदायत दी कि वह भविष्य में ऐसा न करें। कुछ दुकानदारों के पास लाइसेंस भी नहीं मिले। बिना लाइसेंस के सामान बेचने वालों को हिदायत दी गई कि एक सप्ताह में लाइसेंस बना लें। अन्यथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिवाली संपन्न होने के बाद भी दुकानों की चेकिंग का अभियान जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें