फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य: गढ़िया

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अधिकारियों की बैठक लेते बीस सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण पर पहुंचे राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति (कैबिनेट स्तर) के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने बुधवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, अटल आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में तत्परता से कार्य किया जा रहा है। बीस सूत्री कार्यक्रम में कई ऐसी योजनायें हैं, जिसका लाभ देकर आम गरीब व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उनका आर्थिक एवं सामाजिक विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के तहत वर्चुवल माध्यम से भी समीक्षा की जा रही है। ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक विकासखंड में बीस सूत्री कार्यक्रम अनुश्रवण समितियां बनाई गई है, जिसमें संबंधित उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा नामित सदस्य बीस सूत्री कार्यक्रमों का सत्यापन करेंगे।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम समेत अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी उपाध्यक्ष को दी। जिलाधिकारी ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम में जिले में कुल 22 कार्यक्रमों में 15 विभाग ए श्रेणी में 4 विभाग बी श्रेणी में और तीन विभाग डी श्रेणी में हैं। सभी विभागों को ए श्रेणी में लाए जाने के लिए विभागों को शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र सिंह रावत, किशन खड़ायत, सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या कुमाऊं मंडल राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें