फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होकरा की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला 17-49-09

विज्ञापन
तेजम में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक हरीश धामी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। तल्ला जोहार के तेजम में तेजम प्रीमयर लीग 2021 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला होकरा और हुपली के बीच खेला गया। होकरा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

हुपली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हुपली ने निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी होकरा की टीम को आखिरी बाल में छह रनों की आवश्यकता थी। बल्लेबाज मनोज ने अंतिम बाल में छक्का मारकर टीम को मैच जिताया।
प्रतियोगिता के आयोजक अध्यक्ष हिमांशु कार्की ने विधायक का आभार जताया। हिमांशु ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में 25 टीमों ने पंजीकरण किया है। विजेता टीम को 50 हजार, उपविजेता को 25 हजार, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज को 5100 रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रधान गजराज रावत, देवा धर्मशक्तू, हरीश रावत, ललित बथियाल, जगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें