फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कैंटीन की डिमांड के बारे में सेना से करेंगे बात : डीएम

Thu, 31 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
डीएम ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम एचसी सेमवाल ने पूर्व सैनिकों के हितों के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही है। जिला सभागार में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में डीएम ने वर्ष 2015-16 में पूर्व सैनिकों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक स्थल के जीर्णोद्धार के लिए लोनिवि को धन अवमुक्त हो गया है, तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि शिलापट में अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के नाम भी अंकित करने के निर्देश लोनिवि को दिए गए हैं। बैठक में पूर्व सैनिकों ने ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल कैंटीन सेवा उपलब्ध कराने के लिए सैन्य अधिकारियों के सामने पहल करने की मांग पर डीएम ने कहा कि पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय के कमांडर से इस संबंध में बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाएगा। 
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भरत प्रकाश ने सैनिकों के हित में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। शहीदों के आश्रितों, वीरता पदक विजेताओं, वीरांगनाओं को मिली सहायता का ब्यौरा रखा। बताया कि पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं के बच्चों को मेडिकल, पुत्री के विवाह, पढ़ाई, आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए भी धनराशि दी गई है। स्वरोजगार योजना से लोन दिलाया जा रहा है। सीडीओ विनोद गोस्वामी ने पूर्व सैनिकों से बैंक, ट्रेजरी में अपना आधार कार्ड लिंक कराने को कहा। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी भूपेंद्र कांडपाल, मुख्य शिक्षाधिकारी बेसिक शौकत अली, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी नंदन सिंह चुफाल और पूर्व सैनिक मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें