फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद का 48 घंटे का उपवास शुरू

Tue, 15 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
उक्रांद का 48 घंटे का उपवास शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल ने पंचेश्वर बांध के विरोध के साथ ही पिथौरागढ़ जिले की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 48 घंटे का उपवास कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया है। 
विज्ञापन


पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी चंद्रशेखर कापड़ी के नेतृत्व में दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में मांगों को लेकर नारेबाजी की और उपवास मे बैठ गए। दल के नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर तीर चलाए। संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कापड़ी ने पंचेश्वर बांध को विनाशकारी बताते हुए कहा कि बांध बनता तो सीमांत इलाके का भूगोल बदल जाएगा। बांध धर्मस्थलों के साथ ही तमाम ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को अपने में समा लेगा। बांध एक संस्कृति को समाप्त करने का काम करेगा। कहा कि सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ पार्टी अभियान तेज करेगी। 

दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि दल सड़क समेत तमाम विकास कार्यों में हो रही अनियमितताओं की जांच की मांग कर रहा है। जौलजीबी-बागेश्वर रेल लाइन का तत्काल निर्माण की आवाज उठा रहा है। सूखे से किसानों की फसल चौपट हो गई है, किसानों को वाजिब मुआवजा देने, डीडीहाट समेत सभी प्रस्तावित जिलों का गठन करने, राज्य आंदोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण करने, उन्हें सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराने की लड़ाई उक्रांद लड़ रहा है। 48 घंटे के उपवास के बाद भी यदि सरकार हरकत में नहीं आई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उपवास में एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश कोहली, कार्यकारी अध्यक्ष दीवान मेहता, जिला महामंत्री मदन पोखरिया, अशोक मेहता, कैप्टन गणेश पंत, प्रेम सिंह बोरा, हयात कन्याल, राधिका शर्मा,बीडी कोहली, धन सिंह ठकुराठी, गोविंद राम आदि उपवास पर बैठे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें