फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल को 100वीं जयंती पर किया याद

Sun, 25 Sep 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गणाईगंगोली
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल की जयंती पर मौजूद पिथौरागढ़ के भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकात्म राष्ट्रवाद का नारा देने वाले आरएसएस और भाजपा के चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी 100वीं जयंती पर याद किया गया। टकाना स्थित उनकी प्रतिमा पर रविवार सुबह कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने राष्ट्रीयता का विचार दिया था। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने भी विचार रखे। इस दौरान भाजपा नेता राजेंद्र रावत, गोविंद महर, गिरीश जोशी, उमेश महर, रघुवीर सिंह आदि थे। गणाईगंगोली में भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी, मीना गंगोला, जितेंद्र प्रसाद, गोकुल गंगोला, गोविंद पांडे, जगमोहन आदि ने पंडित दीनदयाल को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें