फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर बरसी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां

Sun, 25 Sep 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गणाईगंगोली
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने रविवार को जिलाध्यक्ष दीपा पांडे के नेतृत्व में रामलीला मैदान में एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का कहना है कि यदि मांगों का शासनादेश जारी नहीं किया जाता है तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरने पर हीरा भट्ट, हेमा धारियाल, भावना, दीपा पांडे, दीपा पाटनी, मीना बिष्ट, हेमा जोशी, कंचन पाटनी आदि थे।
विज्ञापन


गणाईगंगोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने गणाई से देवराड़ी बोरा तक जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शांति देवी, बबीता, दीपा जोशी, कमला बनकोटी, मंजू डसीला, पूर्णिमा उपाध्याय, मीना, दुर्गा पांडेय आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें