फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारमा के कुंभ मेला के लिए दिए 15 लाख

Mon, 18 Jan 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
बलुवाकोट क्षेत्र के गो घाटीबगड़ में सोमवार को आयोजित दारमा मिलन कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै और वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि दारमा घाटी में होने वाले कुंभ के लिए 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। दारमा घाटी में कुंभ मेला अगस्त में होता है। बलुवाकोट में होने वाले कुच्या मेले के लिए एक लाख रुपये देने का एलान किया। यह भी एलान किया कि माइग्रेशन सीजन में लोगों को हेलीकाप्टर से आवागमन में 35 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन


दिनेश धनै और हरीश धामी दोपहर बाद हेलीकाप्टर से गो घाटीबगड़ पहुंचे। उनका पूर्व शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल एवं अन्य स्थानीय लोगों ने अभिनंदन किया। पहली बार अपने बीच पर्यटन मंत्री को पाकर लोग बेहद खुश थे। उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ। इस अवसर पर जीजीआईसी की छात्राओं ने कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में वन विकास निगम के अध्यक्ष धामी ने कहा कि धारचूला क्षेत्र में 13 नई सड़कों में निर्माण कार्य चल रहा है और शीघ्र ही 15 और सड़कोें के लिए टेंडर कराया जाएगा। इन सड़कों की डीपीआर तैयार है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी से मुनस्यारी तक हवाई सेवा शुरू हो गई है। माइग्रेशन सीजन शुरू होते ही हल्द्वानी से धारचूला तक हवाई सेवा शुरू हो जाएगी, जो 35 प्रतिशत सब्सिडी पर संचालित होगी।

 साथ ही यह भी कहा कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र उत्तराखंड में पहला विधानसभा क्षेत्र है, जहां हेलीकाप्टर सेवा सीधे रेलवे स्टेशन तक उपलब्ध है। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि धारचूला क्षेत्र के विधायक हरीश रावत जरूर हैं, लेेकिन अब भी हरीश धामी ही धारचूला क्षेत्र के वास्तविक प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि दारमा क्षेत्र के कुंभ मेला के लिए 15 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं तथा वन निगम के ओर से बलुवाकोट के कुच्या मेला के लिए एक लाख रुपया दिया जाएगा। शीघ्र ही व्यांस और दारमा को जोड़ने वाले पैदल रास्तों को सुविधाजनक बनाया जाएगा। उन्होंने दारमा क्षेत्र को पर्यटन ग्राम में चयनित किए जाने के जिलाधिकारी को निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, जिलाधिकारी हरि चंद्र सेमवाल, पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा, उपजिलाधिकारी एसके पांडे, डीएसपी हिमांशु साह, भूपेंद्र थापा, विजय फिरमाल, बब्लू ग्वाल, नारायण दरियाल, शकुंतला दताल, लीला बनग्याल, दान सिंह ग्वाल, लक्ष्मण नगन्याल, रमेश तितियाल, सुनील कुमार, दुर्गा ग्वाल, मालती ग्वाल आदि थे।
विज्ञापन


गोघाटीबगड़ से फूंका चुनावी बिगुल
कांग्रेस पार्टी ने बलुवाकोट के गोघाटीबगड़ से 2017 का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। दारमा मिलन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण दरियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज नगन्याल, भाजपा नेता किशन फिरमाल, जीवन मार्छाल, रमेश तितियाल ने कांग्रेस की सदस्यता ली। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, ब्लॉक प्रमुख नेत्र कुंवर ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें