फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क पांच घंटे बंद रही

Sun, 27 Aug 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड पर रातीगाड़ में मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क पर रविवार को पांच घंटे तक यातायात बंद रहा। रातीगाड़ के पास रात में करीब दो बजे मलबा पट गया था। लोनिवि ने जेसीबी लगाकर सुबह सात बजे इस सड़क पर यातायात बहाल कर दिया। रातीगाड़ में नया खतरनाक क्षेत्र बन गया है। इस सड़क पर पहले हरड़िया नाला बाधा पहुंचाता था, लेकिन हरड़िया नाले पर वैली ब्रिज बनने से वहां की समस्या तो दूर हो गई है, लेकिन रातीगाड़ में अब नया भूस्खलन क्षेत्र बन गया है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि रातीगाड़ में रात के समय रोज मलबा गिर रहा है और रोज आवागमन बाधित होना आम बात हो गई है। रात के समय इस सड़क पर वाहनों का संचालन नहीं होता। रविवार सुबह सात बजे तक रातीगाड़ में कई वाहन फंसे रहे। लोनिवि ने रातीगाड़ में स्थायी रूप से मजदूर और जेसीबी तैनात कर रखी है।

लोनिवि के अवर अभियंता योगेंद्र चौबे ने बताया कि रातीगाड़ में पहाड़ी के खिसकने का क्रम जारी है। रात के समय हल्की बारिश में ही मलबा सड़क पर गिर रहा है। रातीगाड़ में सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया था। इस स्थान पर लोनिवि ने पहाड़ काटकर नई सड़क तैयार की है। पहाड़ से लगातार मलबा गिरता जा रहा है।
विज्ञापन


मुनस्यारी को आने और जाने वालों को रोज रातीगाड़ में कुछ घंटे तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। उधर, जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर शनिवार देर रात करीब दो बजे घिंघरानी के पास भी मलबा गिर गया था। इस कारण यह सड़क सात घंटे तक बंद रही। सुबह नौ बजे सड़क से मलबा हटने के बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें