फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छह दिनों से बंद है थल-डीडीहाट पंपिंग योजना

Thu, 05 Dec 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट-थल पंपिंग योजना पिछले छह दिनों से खराब पड़ी है। इसके चलते लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। 22 करोड़ से अधिक लागत से बनी पंपिंग योजना के बार-बार खराब होने से इस योजना पर ही सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

थल रामगंगा नदी से डीडीहाट पंपिंग योजना 2022 में बनकर तैयार हुई थी। दो साल में ही कई बार इस योजना के बंद होने से लोगों ने योजना की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। छह दिनों से इस योजना के पंपों में खराबी आई है, जिसे ठीक करने का काम अल्मोड़ा के यांत्रिकी विभाग के पास है।
इतने दिन बाद भी यांत्रिकी विभाग का कोई भी कर्मचारी इस योजना की देखरेख के लिए डीडीहाट में नियुक्त नहीं है। इस कारण इस योजना में आने वाली खराबी को सही नहीं किया जा सका है। पानी की सप्लाई पंपिंग योजना से नहीं होने से जल संस्थान को प्राकृतिक स्रोतों से ही नगर में पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है। इसके चलते नगर में पानी की कमी हो गई है।
विज्ञापन

कोट
- पंपिंग योजना के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से पंपिंग योजना बंद हो गई है। यांत्रिकी विभाग अल्मोड़ा को सूचित किया गया है। सुधार के प्रयास चल रहे हैं। संजय कुमार, ईई, पेयजल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें