फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरो मेरो साथ छ यो पैला जनम मां...

Fri, 01 Dec 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुनस्यारी महोत्सव में बृहस्पतिवार रात प्रह्लाद मेहरा और किशन महिपाल की टीमों ने धमाल मचाया। प्रह्लाद मेहरा ने-घाम लागि रे घाम लागि रे, रहट की तान मेरा शेरू मर्तोलिया और किशन महिपाल ने फ्यूलड़िया औंदी उमन मा, तेरो मेरो साथ छ यो पैला जनम मा, से कार्यक्रम की शुरुआत की। इन दोनों कलाकारों ने मंच पर आते ही रंग जमा दिया। उसके बाद पांगर का जला घुगुति, घुर घुरादि घुगुति सहित कई मशहूर गानों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने कहा कि महोत्सव के आयोजन में यदि धन की कमी होगी तो उसका वहन वह खुद करेंगे। ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत ने कहा कि अगली बार आयोजन को और भव्य बनाया जाएगा।

महोत्सव में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के प्रतिनिधि जगत महर, तल्ला जोहार कांग्रेस अध्यक्ष जगत बृथवाल, मनोहर टोलिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरा चिराल, दीपू बृजवाल, हरीश चिराल, रवि बृजवाल, मुन्ना सयाना आदि मौजूद थे। शुक्रवार को दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें