फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में पर्ची से लेकर प्लास्टर तक में दस प्रतिशत शुल्क वृद्धि

विज्ञापन
महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड के लिए पंजीकरण कराती महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरकारी अस्पतालों में पहली जनवरी से शुल्क बढ़ोतरी हो गई है। अस्पतालों में पर्ची से लेकर प्लास्टर चढ़ाने तक के शुल्क में दस प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। अब मरीजों को पर्ची काउंटर पर 23 के बजाय 25 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और भर्ती शुल्क में हर साल पहली जनवरी से दस प्रतिशत शुल्क की बढ़ोतरी की जाती है। पहली जनवरी से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक 25 रुपये में पंजीकरण किया गया। वहीं अल्ट्रासाउंड का शुल्क 471 से बढ़कर 518 रुपये हो गया है। शुल्क बढ़ोतरी के कारण गरीब लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.एचएस खड़ायत ने बताया की पहली जनवरी से सभी शुल्कों में बढ़ोतरी की गई है।
..........
सरकारी अस्पतालों में शुल्क का विवरण
जांच एवं सुविधा - पुराना शुल्क - नया शुल्क
पंजीकरण पर्ची - 23 - 25
अल्ट्रासाउंड - 471 - 518
एक्स रे चेस्ट - 237 - 261
एक्स रे डबल - 471 - 518
ब्लड शुगर - 46 - 51
कच्चा प्लास्टर - 237 - 261
पक्का प्लास्टर - 708 - 779
महिला अस्पताल में हुए 100 अल्ट्रासाउंड
पिथौरागढ़। हरगोविंद पंत जिला महिला अस्पताल में बुधवार को गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए। चंपावत से आए रेडियोलॉजिस्ट एलएम रखौलिया ने महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। सप्ताह में केवल एक दिन अल्ट्रासाउंड होने के कारण महिलाओं को कड़ाके की ठंड में सुबह से अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। धारचूूला, डीडीहाट, कनालीछीना सहित दूर दराज से महिलाएं आई थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें