धारचूला में विजेता क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला। जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में हैलो साथी की ओर से आयोजित पांच दिनी सेवन-ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच नेपाल की टीम और धारचूला की बिंदास टीम के बीच हुआ। बिंदास टीम ने मैच जीत लिया।
मंगलवार को मुख्य अतिथि भाजपा के जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश गुंज्याल और विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र बुदियाल, प्रधान सुरेश गुंज्याल, सभासद प्रेमावती कुटियाल, बेला शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने भारत और नेपाल का राष्ट्रगान गाया। नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी धारचूला की बिंदास की टीम ने बिना विकेट खोए 103 बनाकर फाइनल जीता। विजेता टीम के खिलाड़ी संजू फिरमाल 68 बनाकर मैच ऑफ द मैन रहे। प्रतियोगिता में सुशील शर्मा ने 88 रन और चार विकेट लेकर मैच ऑफ सीरीज ट्रॉफी अपने नाम की।
आयोजक प्रकाश मार्छाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 31111 रुपये और उपविजेता को 15111 की धनराशि और ट्रॉफी भेंट की गई। आंखों देखा हाल राजन नबियाल और रमेश बिष्ट ने किया। स्कोरर करन सिंह थापा रहे। अंपायर हिमांशु ह्यांकी और सुमित बोनाल रहे। इस मौके पर सोमी ह्यांकी, विवेक कुटियाल, मुकेश पायर, नवीन कुटियाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव नवीन खर्कवाल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।