फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंडिकाघाट योजना से पानी न मिलने से चढ़ा पारा

विज्ञापन
-देवलथल के मुसगांव में पानी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 17.88 करोड़ की पेयजल योजना के बाद भी बाराबीसी क्षेत्र के गांवों में पानी न आने से ग्रामीणों में गुस्सा है। जल संकट से जूझ रहे मुसगांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर योजना से जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की। कहा कि करोड़ों की योजना के बाद भी नलों में पानी न आना गंभीर है। इस योजना की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

मुसगांव के ग्रामीणों ने कहा कि बाराबीसी क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए 17.88 करोड़ रुपये की चंडिकाघाट पंपिंग योजना का निर्माण किया है। उनके गांव में 34 पेयजल कनेक्शन इस योजना से जोड़े हैं। सिर्फ चार कनेक्शनों में पानी आ रहा है और 30 कनेक्शनों में पानी नहीं आ रहा है। वे पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगा रहे हैं।
पूर्व प्रधान जगदीश ज्याला ने कहा कि समस्या को कई बार अधिकारियों को बता चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जल्द जलापूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन की योजनाओं में अनियमितता बरती गई है। हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे फेल साबित हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु ज्याला, ललित मोहन ज्याला, आन सिंह ज्याला, आनंद सिंह ज्याला, खुशाल राम, बसंत कुमार, धीरज,कमल, दीपांशु, अर्नव, गणेश, धाना देवी, ममता देवी, चंद्रकला देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें