फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शुक्रवार को पिथौरागढ़ में 34 डिग्री पहुंचा तापमान

Fri, 14 Jun 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शुक्रवार का दिन इस माह का सबसे गर्म दिन रहा। पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के कारण घाटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लोग भी बेहाल रहे।
विज्ञापन

छोटा कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध सोरघाटी में गर्मियों में भी मौसम खुशनुमा बना रहता था। इस साल झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। बारिश नहीं होने के कारण दिन के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन भर तपिश के कारण लोग परेशान रहे। घाटी वाले क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। झुलसाने वाली गर्मी के कारण लोग दिन में घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से एक बार फिर जल संकट पैदा होने लगा है। संवाद
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें