फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: व्यास घाटी में माइनस छह डिग्री तक पहुंच रहा तापमान

Mon, 19 May 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
दोपहर बाद ज्योलिंगकांग (आदि कैलाश) में इस तरह बदल रहा मौसम का मिजाज। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। जहां इस समय मैदानी क्षेत्रों में लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं, वहीं व्यास घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार हो रहे हल्के हिमपात से दिन में यहां अधिकतम तापमान तीन डिग्री जबकि रात में माइनस छह डिग्री तक पहुंच रहा है। दोपहर बाद लगातार मौसम खराब होने से यात्रियों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चीन सीमा से सटी व्यास घाटी में स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दोपहर तक मौसम सामान्य रह रहा है। इसके बाद बादल छाते ही हल्की बर्फबारी शुरू हो रही है। इसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद आदि कैलाश की चोटी भी घने बादलों से ढक जा रही है।
माइनस तापमान में भी पूरी मुस्तैदी से डटे हैं जवान
मई में भी रात के समय तापमान माइनस छह डिग्री तक पहुंचने के बावजूद सुरक्षा बलों के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सीमाओं पर डटे हुए हैं। चीन और नेपाल सीमा की सुरक्षा का जिम्मा सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के पास है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें