नेपाल में जीप दुर्घटना में मारे गए टेलीकॉम कंपनी के प्रमुख लोक बहादुर खड़का। फाइल फोटो।
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बाजुरा में नेपाल टेलीकॉम कंपनी की जीप खाई में गिर गई। हादसे में टेलीकॉम प्रमुख सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
सुदूर पश्चिम ट्रैफिक प्रहरी कार्यालय अत्तरिया के प्रहरी नायब उपनिरीक्षक टेक जोरा ने बताया कि बाजुरा के जगन्नाथ गांवपालिका-2, कांडाकोट में नेपाल टेलीकॉम कंपनी की जीप (बा-5 च-2209) अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में जीप में सवार नेपाल टेलीकॉम प्रमुख लोक बहादुर खड़का, चालक नंद राम महता और रविंद्र धामी की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार नंद राम तिरवा और लोकेंद्र तिरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बाजुरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी टावर की मरम्मत के लिए कांडाकोट जा रहे थे। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद