फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बगड़ीहाट में किशोरी को सांप ने डसा, हालत गंभीर

Sun, 26 Jul 2026 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकासखंड कनालीछीना के बगड़ीहाट निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी को सांप ने डस लिया। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात किशोरी घर में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। ईएमओ डॉ. विजय ने लड़की का उपचार किया। पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। हालत काफी नाजुक होने पर लड़की को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


सर्पदंश से हुई मौत पर परिजनों को मिले मुआवजा
बंगापानी (पिथौरागढ़)। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सर्पदंश से बालिका की मौत पर परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। रविवार को मदकोट के ग्राम पंचायत शिलिंग में जिलाध्यक्ष विक्रम दानू पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और जिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें