सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ में चल रहे टेक्निकल महोत्सव सांध्य-2016 में दूसरे दिन रोबोटिक रेस, काउंटर स्ट्राइक, टेक्निकल पोस्टर, डिवेट के साथ ही कई कार्यक्रम हुए।
मुख्य अतिथि डा. अभिषेक पंत (महाविद्यालय कामर्स विभाग) और डा. प्रमोद जोशी (महाविद्यालय गणित विभाग) ने इंजीनियरिंग के छात्रों को अपने अनुभवों से अवगत कराया। कॉमर्स और गणित की वर्तमान समय इंजीनियरिंग के परिप्रेक्ष्य में सैद्धांतिकता को समझाया। मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित एसेबलिंग एवं डिएसेबलिंग कार्यक्रम में हिमांशु खर्कवाल, वैशाली रावत, अमित कापड़ी की टीम ने पहला स्थान पाया। रोहित सिंह, अबरार मलिक, विकेश खन्ना, गौरव तिवारी, आलोक पांडे की टीम ने दूसरा, हिमांशु शर्मा, हिमाद्री पांडे, शिवांगी शर्मा, हर्षिता जोशी, निर्मल कोहली की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सुमित बोरा, सुशील कुमार ने पहला, अक्षित पाठक, आशुतोष कटियार ने दूसरा, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग विभाग की प्रतियोगिता में जसवंत सिंह, उमेश कुमार ने पहला, सागर भट्ट, लोकेश पंत की टीम ने दूसरा, शिखा सौन, अमित सिंह की टीम ने तीसरा स्थान पाया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वीके सिंह ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा को सामने रखा। संचालन डा. सीएमएस नेगी, डा. ज्योति जोशी बिष्ट, डा. जेडी किशोर, डा. बीपी जोशी, पुनीत चंद्र वर्मा, डा. गिरीश पंत ने किया।