फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डान बास्को, मानस एकेडमी और सोर वैली की टीमें जीतीं

Sun, 08 Jun 2025 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 देव सिंह मैदान में ​मुख्य अति​थि अनिल शर्मा के साथ दोनों टीमों के ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अमर उजाला की ओर से आयोजित पिथौरागढ़ फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। इनमें डॉन बास्को, मानस एकेडमी और सोर वैली की टीम विजेता रहीं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक देव सिंह मैदान में रविवार को पहला मैच डॉन बास्को और एसडीएस इंटर काॅलेज की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में डॉन बास्को की टीम एसडीएस पर भारी पड़ी और एकतरफा मुकाबले में डॉन बास्को 6-0 से विजयी रहा। लक्ष्य दिगारी ने एक आदित्य खोलिया ने दो, भास्कर थापा ने तीन गोल किए।
दूसरा मैच विश्व भारती स्कूल और मानस एकेडमी के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच के दूसरे हाफ तक भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में मानस एकेडमी ने 3-2 के अंतर से मैच जीता। पहले और दूसरे मैच के मुख्य अतिथि पूर्व फुटबालर हेम पुनेठा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों का शुभारंभ कराया। उन्होंने अमर उजाला की ओर से किए जा रहे फुटबाल टूर्नामेंट की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे सीमांत जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला सोर वैली पब्लिक स्कूल और मल्लिकार्जुन की टीमों के बीच खेला गया। मानस एकेडमी के डायरेक्टर मार्केटिंग अनिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर कई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस मैच में सोर वैली का दबदबा रहा। सोर वैली की ओर से सचिन ने दो गोल जबकि सुनील ने एक गोल किया। मल्लिकार्जुन की टीम के खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद गोल करने में सफल नहीं हुई। इस तरह से सोर वैली की टीम 3-0 के अंतर से विजयी रही।
मैच के निर्णायक विशाल नगरकोटी, हितेश भट्ट, मनीष ने निभाई। फोर्थ ऑफीशियल यतीश ओझा और जगदीश कसनियाल रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में फुटबॉल कोच मनोज पुनेठा, भूपेंद्र सिंह चौहान, तकनिकी समिति में नरेंद्र खत्री, जगदीश चंद्र, पप्पू भंडारी आदि सहयोग दे रहे हैं। आंखों देखा हाल मुकेश पंत सुना रहे हैं।
विज्ञापन


आज के मुकाबले
हिमालया पब्लिक स्कूल का मुकाबला न्यू बियर शिबा स्कूल की टीम से दिन 2:00 बजे से होगा।
मिशन इंटर कॉलेज और पीएनएफ स्कूल के बीच 3:30 बजे से मैच खेला जाएगा।
एपीएस और केंद्रीय विद्यालय के बीच शाम 5:00 बजे से मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें