फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मतदान कर्मियों के लिए 24 घंटे तैनात रहेगी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम

Thu, 24 Jul 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रेक्षक नरेंद्र सिंह  क्वीरियाल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में विकासखंड बेड़ीनाग में 28 जुलाई को मतदान होना है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बेड़ीनाग में निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक की और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
लोनिवि अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में प्रेक्षक नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि मतदान कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए 24 घंटे हर क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम तैनात रहेगी। किसी तरह की समस्या होने पर शीघ्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बरसात के मौसम को देखते हुए निर्वाचन कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए भी दिए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी और आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी, कर्मचारी किसी भी प्रत्याशी का स्वागत, प्रलोभन स्वीकार नही करेंगे।
यदि किसी कारणवश 28 जुलाई को किसी मतदान केंद्र पर मतदान नहीं हो पाया तो वहां पर 30 जुलाई को होगा। सभी मतदान केंद्रों में बिजली, पानी सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। मतदान के दौरान किसी भी व्यक्ति के नशे की हालात में पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें