फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाई स्कूलों का विलयीकरण हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की त्रैमासिक बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने सरकार से शिक्षकों की मांगों को शीघ्र पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर डसीला ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का हमेशा से ही प्रयास रहा है कि छात्र-छात्राओं के पठन पाठन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने शासन-प्रशासन पर शिक्षकों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो ब्लॉक, जनपद और प्रदेश स्तर पर विशाल आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठाकुर सिंह डसीला ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। महामंत्री मोहन द्विवेदी ने कहा कि यदि सरकार बिना जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों को विश्वास में लिए उनके हितों को देखे और स्पष्ट नीति के विलयीकरण का एकतरफा आदेश करती है तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। बैठक में निर्मल किशोर भट्ट, हरीश चंद्र कोठारी ने शिक्षकों की लंबित समस्या वर्ष 2016 के बाद इंक्रीमेंट का लाभ देने सहित कई समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

ये रहे शामिल
प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेश जोशी, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, सुरेश सिंह डसीला, गिरीश जोशी, ठाकुर सिंह डसीला, गोकुलानंद पंत, देवेंद्र सिंह, खुशाल सिंह गोबाड़ी, सुमन रौतेला, जस्ता तितियाल, मंजू ऐरी, सरला जोशी, संजय कुमार भट्ट, ललित मोहन लोहनी, खुशाल रौतेला, सीवी जोशी, कैलाश पाठक, राजेंद्र पाटनी, गणेश नबियाल, नवीन चंद्र आर्य, प्रकाश सिंह, मदन चंद, लीला साह, वंदना बुदियाल, दर्शन कार्की, गोकुल गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें