पिथौरागढ़/थल/डीडीहाट।। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या से अभाविप कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में अभाविप के विभाग संयोजक योगेश पांडेय के नेतृत्व में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या निंदनीय है। इस तरह की घटनाओं से देश का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष चंद्र मोहन पांडेय, सचिव योगेश सौन, उपाध्यक्ष पूनम महर, सोनी भट्ट, अंकिता भट्ट, पीयूष उप्रेती, जितेश बिष्ट, पारस पंत आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
थल में एबीवीपी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। वहां एबीवीपी के पीयूष उपाध्याय, यूकेडी के संगठन मंत्री सलीम अहमद, अमित सत्याल, गोविंद भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह सत्याल, प्रवीण कुमार, विजय आदि थे।
वहीं डीडीहाट में एबीवीपी ने महाविद्यालय नारायण नगर में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। वहां कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। वहां पूर्व संयुक्त सचिव पंकज कठायत, इंद्र खोलिया, संजय देउपा, विजय, खिलेश, हिमांशु, मनोज, सुमन, ज्योति, खुशी, नीतू आदि थे।