फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हड़ताल पर, पढ़ाई बाधित

Mon, 12 Sep 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में प्रदर्शन करते हड़ताली राजकीय शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार से शिक्षक हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पिथौरागढ़ जिले के 90 सरकारी हाईस्कूल और 116 राजकीय इंटर कॉलेजों में पढ़ाई बाधित हो गई है। सरकारी हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की संख्या 8000 के करीब है। शिक्षकों ने विकासखंड मुख्यालयों पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गंगोलीहाट में राशिसं ब्लॉक इकाई केे नेतृत्व में शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की। हड़ताल के चलते यहां भी सभी सरकारी हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में पढ़ाई नहीं हुई। शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी योगेश मेहरा के माध्यम से विद्यालयी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान राजकीय शिक्षक के ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवीण मलिक, संजय पुनेठा, भगवान परगाईं, कंचन जोशी, राजेंद्र पांडे आदि मौजूद थे।

डीडीहाट में ब्लॉक अध्यक्ष काशी राम गौतम की अध्यक्षता में धरना दिया गया। शिक्षामंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया। कनालीछीना में ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद भंडारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। मुनस्यारी में ब्लॉक अध्यक्ष करन थापा के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। बेड़ीनाग में ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन मेहता के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया। विण, मूनाकोट, धारचूला विकासखंड में भी शिक्षक हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें