फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने सीईओ कार्यालय में की तालाबंदी

Tue, 31 Jul 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

18 सूत्री मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ का आंदोलन जारी है। आक्रोशित शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। उन्होंने सरकार पर हठधर्मिता और तानाशाही का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी और मंत्री प्रवीण रावल के नेतृत्व में शिक्षकों ने मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज को अनुशासनात्मक कार्यवाही का भय दिखाकर आंदोलन को विफल करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इस तरह के उत्पीड़न और दमनात्मक कार्यवाही से उनका आंदोलन और आगे बढ़ेगा।

इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष सीवी कन्याल, मोहित बिष्ट, हरिदत्त पुजारा, किशोर शाह, गंगा पंत, विक्रम दिगारी, रेनू कुंवर, निरंजना पांडेय, गीता पंत, मंजू टम्टा, लक्ष्मी वल्दिया, दिनेश ओझा, सुरेश विश्वकर्मा, दान सिंह बोरा, मोहन जोशी, संजय जोशी, गोविंद भट्ट, योगेश डिमरी, कमान धामी, नीरज जोशी, भूपाल चुफाल, दिनेश भट्ट, राजीव जोशी, राजेंद्र शाही आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें