फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने भरी सभा में किया अपमान, छात्र फंदे पर झूला

Sat, 09 Feb 2019 10:59 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
मुवानी में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और बिलखते परिजन। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुवानी इंटर कालेज के 12वीं के एक छात्र ने पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि कुछ शिक्षकों ने छात्र को अपमानित किया, इस कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। छात्र की मौत से गुस्साए लोगों ने कालेज में तोड़फोड़ कर डाली और थाने में भी हंगामा किया। परिजनों ने 11 शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्रभारी प्रधानाचार्य समेत दो शिक्षकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुवानी निवासी टीकाराम का 17 वर्षीय बेटा राहुल कुमार इंटर कालेज मुवानी में 12वीं कक्षा का छात्र था। राहुल की रविवार को भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। इसके संबंध में जानकारी देने के लिए लेकर शनिवार को सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में बुलाया गया था। परिजनों का आरोप है कि कुछ शिक्षकों ने राहुल को सभा में आगे बुलाकर टिप्पणी की। आहत राहुल तत्काल स्कूल से चला गया। कुछ देर बाद उसका शव महिला आश्रम के समीप एक पेड़ के सहारे बिजली के तार से झूलता देखा गया। वह स्कूल ड्रेस में था और बैग भी लटकाए हुए था। थल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र के शव को उतारकर पंचनामा भरा।

बाद में परिजनों ने थल थाने पहुंचकर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। पुलिस पूछताछ के लिए प्रभारी प्रधानाचार्य समेत दो शिक्षकों को थाने लाई। दोनों शिक्षकों के नशे में होने के अंदेशे पर मेडिकल के लिए गोचर अस्पताल भेजा गया। मृतक राहुल के बड़े भाई सूरज कुमार ने स्कूल के 11 शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है। थल के एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि  छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें