फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपादेयी सम्मान से नवाजे गए 50 शिक्षक 

Mon, 17 Oct 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
शिक्षक सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चौकोड़ी के हिमालया पब्लिक स्कूल में आयोजित उपादेयी शिक्षक सम्मान समारोह में उल्लेखनीय सेवा के लिए राज्यभर के 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक सुषमा सिंह और विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने कहा कि यह पहल सराहनीय है और शिक्षकों की कार्यक्षमता इस सम्मान से ज्यादा बढ़ेगी। मुनस्यारी विकासखंड का विज्ञान प्रकोष्ठ हर साल यह कार्यक्रम आयोजित करता है। कार्यक्रम के आयोजन में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) सहयोग देता है।
विज्ञापन


इस मौके पर उल्लेखनीय काम करने वाले 50 शिक्षकों, एवरेस्ट विजेता पूजा मेहरा और तीन अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक नीरज कुमार जोशी ने बताया कि विज्ञान प्रकोष्ठ मुनस्यारी पिछले तीन वर्ष से उत्कृष्ट काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर रहा है। पुरस्कार के लिए चयन प्रदेश स्तरीय कमेटी करती है। कार्यक्रम में यूसर्क समन्वयक मनमोहन मेहता, भूपेंद्र भंडारी, विजय गोस्वामी, राजेंद्र खाती, जिला विज्ञान समन्वयक डा. विकास पंत, बलवंत ह्यांकी, दलीप कुमार, प्रेम सिंह धामी, रघुवर सिंह धामी, मोहित बिष्ट आदि थे। संचालन प्रवीण रावल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें