फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक और मेधावी होंगे सम्मानित

Tue, 24 Nov 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रकोष्ठ मुनस्यारी 28 नवंबर को गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में उपादेयी सम्मान समारोह का आयोजन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

विज्ञान प्रकोष्ठ मुनस्यारी के संयोजक नीरज कुमार जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के शिक्षक डा. विकास पंत, वीरेंद्र सिंह कन्याल, करन सिंह, दिनेश भट्ट, अल्मोड़ा के भुवन चंद्र पांडे, मनीष जोशी, जेपी तिवारी, अमर सिंह बिष्ट, बागेश्वर के प्रमोद कुमार तिवारी, मोहन सिंह धामी, सुमेरा प्रजापति, ऊधमसिंहनगर के नरेंद्र सिंह रौतेला, गौरेंद्र मधुकर चतुर्वेदी, लीलाधर पलड़िया चंपावत के उमेद सिंह बिष्ट, ललित मोहन बोरा, नरेश चंद्र जोशी, नैनीताल जिले के शिक्षक दिनेश चंद्र जोशी, बृजमोहन तिवारी, हिमांशु पांडे, हिमांशु तिवारी को सम्मानित किया जाएगा।
2015 के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जीआईसी कांडेकिरौली के भारतेंदु पंत, स्यालदे की कविता गोस्वामी, शांतिपुरी की रेखा, मंडलसेरा के सौरभ बोरा, धौलाखेड़ा की दीक्षा जोशी, टनकपुर की विनीता जोशी और अंतरराष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड में प्रतिभाग करने वाले जीआईसी कमलेश्वर के कपिल चंद भी सम्मानित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें