फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर शिक्षकों ने दिया धरना

Mon, 07 Sep 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को यहां कलक्ट्रेट में धरना दिया और सर्वशिक्षा अभियान की ओर से संचालित स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन देने की मांग की है। शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से शिक्षा महानिदेशक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। पूरे जिले के शिक्षक जिला मुख्यालय में एकत्र हुए। संगठन के संरक्षक महेश जोशी ने कहा कि एसएसए के स्कूलों में शिक्षकों को छह-छह माह तक वेतन नहीं मिल रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

अब शिक्षकों को सीधे ट्रेजरी से वेतन दिया जाए और शिक्षकों को ट्रेजरी कोड जारी किया जाए। उन्होंने ब्लाक रिसोर्स पर्सन और संकुल रिसोर्स पर्सन की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि अगले चरण में शिक्षा निदेशालय का घेराव किया जाएगा। यदि तब तक मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व महामंत्री सुमित्रा ठाकुर, एमपी खड़ायत, उमेद सिंह दिगारी, राजेंद्र पाटनी ने किया। कहा गया कि जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक किसी भी दशा में अपने अस्तित्व पर आंच नहीं आने देंगे। यहां बता दें कि जूनियर शिक्षकों ने पांच सितंबर को शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया था। उसी दसमय आंदोलन की रूपरेखा तय कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें