पिथौरागढ़ स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण शिविर के समापन पर खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देते अतिथि।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से आयोजित विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस और हॉकी खेलों में जिले के 61 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बुधवार को स्टेडियम में आखिरी दिन खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि चेयरमैन उत्तराखंड रेड क्रॉस कुंदन टोलिया, अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रशिक्षक ललित मोहन जोशी, बुल्स आई शूटिंग एकेडमी के अध्यक्ष मनोज जोशी ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों को भविष्य में काफी लाभ मिलेगा।
शिविर में एथलेटिक्स खेल का प्रशिक्षण उप जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, बॉक्सिंग का सुनीता मेहता रावत, बैडमिंटन का पुष्कर सिंह रावत, हॉकी का लीलावती जोशी भट्ट और टेबिल टेनिस का प्रशिक्षण हर्ष भंडारी ने दिया। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने सभी का आभार जताया। संचालन जुगल किशारे पांडेय ने किया। इस मौके पर सतीश कुमार, दिनेश चंद्र पाटनी, प्रकाश जंग थापा, धर्मेंद्र बोरा, मनोज कुमार वर्मा, निखिल महर, जगत सिंह महरा आदि थे।